पाठ 18 रसोई का ताज: सब्जियां 6th class ( hindi)
पाठ 1–पाठ 2–पाठ 3–पाठ 4–पाठ 5–पाठ 6–पाठ 7–पाठ 8–पाठ 9–पाठ 10–पाठ 11–पाठ 12–पाठ 13–पाठ 14–पाठ 15–पाठ 16–पाठ 17–पाठ 18
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें
प्रश्न : आलू ने अपने किस रूप को पूर्ण आहार कहा ?
उत्तर: आलू के उबले हुए रूप को पूर्ण आहार कहा जाता है और मेरे इस रूप को लोग बहुत पसंद करते है।
प्रश्न : टमाटर ने किन रोगियों को अपना सेवन करने से मना किया है ?
उत्तर: टमाटर का सेवन पथरी रोगियों को नहीं करना चाहिए।
प्रश्न : किस सब्जी को मलने से शरीर की गर्मी दूर होती है ?
उत्तर: घीया को तलवो के नीचे मलने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर की गर्मी दूर होती है।
प्रश्न : पीलिया और शुगर के रोगियों के लिए किस का रस वरदान से कम नहीं है ? पाठ के आधार पर बताएं ?
उत्तर: पीलिया और शुगर के रोगियों को करेले का रस पीना चाहिए। इसको रक्त शोधक भी कहते है।
प्रश्न : किस सब्जी के सिर पर ताज लगा होता है ?पाठ के आधार में बताएं ?
उत्तर: बैंगन के सिर पर ताज होता है और वह मुख्य सब्जी माना जाता है।
प्रश्न : किस सब्जी ने कहा कि मुझ में लोह तत्व होता है ?
उत्तर: बैंगन में लोह तत्व होता है और यह पाचन क्रिया बढ़ाता है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन चार वाक्य में दें
प्रश्न : आलू ने अपने आप को सब्जियों का राजा क्यों कहा ?
उत्तर: आलू का रसोई में सबसे ज्यादा प्रयोग होता है और वह हरेक सब्जी में घुल मिल जाता हैl सभी आलू को पसंद करते हैंl समोसे, टिक्की, चाट,पकौड़े तथा चिप्स में इसका प्रयोग होता है l इसलिए आलू अपने आप को सब्जियों का राजा समझता है।
प्रश्न : आलू ने जरूरत से ज्यादा अपना प्रयोग करने से क्यों मना किया ?
उत्तर: आलू का ज्यादा प्रयोग करने से मोटापा बढ़ जाता है इसलिए इसका सेवन कम करना चाहिए।
प्रश्न : टमाटर ने अपनी प्रशंसा कैसे की ?
उत्तर: टमाटर ने कहा मेरा लाल रंग सब को अच्छा लगता है। मै रक्त निर्माण करता हूं और रक्त साफ भी करता हूं। मैं जिगर को मजबूत बनाता हूं और मेरा सूप भूख बढ़ाता है।
प्रश्न : घीया को लोगों से शिकायत क्यों है ?
उत्तर: घीया को लोगों से शिकायत है कि लोग उसे खरीद लेते हैं लेकिन उसकी सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। इसका रायता और कोफता भी बनाया जाता है।
प्रश्न : करेले ने अपने आप गुणकारी क्यों कहा ?
उत्तर: करेला पचने में हल्का होता है। यह भूख बढ़ाने में मदद करता है। करेला खाने से पेट के कीड़े भी मर जाते है। पीलिया और शुगर के रोगियों के लिए इसका रस किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए करेला अपने आप को गुणकारी कहता है।
प्रश्न : पुदीने ने अपने आपको गुणों की खान क्यों कहा ?
उत्तर: पुदीना कहता है कि मैं गर्मी के कारण होने वाले सभी रोगों से बचाता हूं। मेरे आगे तो उल्टियां, खट्टी डकार किसी की एक नहीं चलती। चटनी के रूप में तो पुदीना बहुत लोकप्रिय है।